फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की नकदी, जेवर व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डेढ़ लाख नकदी, जेवर व मोबाइल चोरों ने पार कर दिया। दो थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। पीड़ितों की तहरीर पर दोनों थानों की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनिया तालाब यतीम खाना निवासी मोहम्मद आमीन उर्फ जग्गा ने शनिवार को बताया कि उनकी आंबेडकर तिराहे के पास मोबाइल की दुकान है। रात में दुकान का ताला काटकर चोर ने 55 हजार रुपये का स्मार्टफोन पार कर दिया है। घटना की सूचना यूपी 112 को दी गई।
मौके पर पहुंची नगर कोतवाली की पुलिस ने मामले की छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली राजितराम ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरबटोला के चौकी प्रभारी दीनानाथ सागर को छानबीन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सहजौरा के मजरा बसालतपुर में भगेलू के घर के पीछे से नकब लगाकर चोरों ने एक लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर व 10 लाख रुपये पार कर दिया है। भगेलू ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर थाना राम दवन मौर्या ने बताया कि तहरीर पर मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें