फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म के लिए 1.35 लाख छात्रों को मिले 16.20 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1.35 लाख छात्रों को 16.20 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। इस धनराशि से बच्चों के अभिभावक दो सेट ड्रेस, बैग, जूते-मोजे, स्टेशनरी व स्वेटर की खरीदारी करेंगे। परिषदीय स्कूलों में सोमवार को सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। बाकी करीब डेढ़ लाख छात्रों को धनराशि दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले के करीब एक लाख 35 हजार छात्रों को 16 करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी के जरिए भेजी। इस धनराशि से छात्रों के अभिभावक 600 रुपये में दो सेट ड्रेस, 125 रुपये में जूता-मोजा, 175 रुपये में बैग, 200 रुपये में स्वेटर और 100 रुपये में कलम, पेंसिल, रबर व कॉपी आदि खरीदेंगे। बाकी करीब डेढ़ लाख छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते में 1200-1200 रुपये की धनराशि आधार के सत्यापन के बाद भेजी जाएगी।
बीएसए कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी व वित्त एवं लेखाधिकारी श्रवण कुमार सिंह की मौजूदगी में अभिभावकों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के आयोजन में डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, मोहित देव त्रिपाठी व संजय श्रीवास्तव आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान कुछ बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर संसाधन केंद्र के साथ जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर बीईओ की ओर सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना। जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा विद्यालयों के साथ बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित अन्य विद्यालयों में भी सीएम के कार्यक्रम की धूम रही।
विद्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बच्चों व उनके अभिभावकों को भी सीएम का वर्चुअल संवाद सुनाया गया। सीएम ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने-अपने बच्चों के लिए दो जोड़ी ड्रेस, बैग, जूते-मोजे, स्टेशनरी व स्वेटर पसंद के आधार पर अवश्य खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें