फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालरों से जगमगाएंगे नगर के सभी वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के सभी 25 वार्डों को तीन रंग की झालरों से जगमग किया जाएगा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशां की सलाह पर ईओ ने इसकी पहल की है। 15 अगस्त से पहले वीर विनय चौराहे के आसपास सजावट का काम पूरा कर लिया जाएगा। बाकी वार्डों के प्रमुख चौराहों व स्थलों पर सजावट का काम कराने के लिए शासन से बजट मांगा गया है।
विज्ञापन

ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि नगर के सभी प्रमुख चौराहों व पार्कों का सौंदर्यीकरण नए ढंग से कराया जाएगा। सभी सड़कों पर लगे बिजली के खंभों को तीन रंग की झालरों से सजाया जाएगा। वीर विनय चौराहा स्थित शहीद वीर विनय की प्रतिमा को चारों तरफ स्टील की पाइप से घेरा बनाकर सुरक्षित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, चौक, गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहा व भगवतीगंज चौराहा सहित नगर के सभी 25 वार्डों के प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा। तुलसीपार्क, तिकोनिया पार्क, बुद्धा पार्क व आजाद पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। वीर विनय चौराहे के आसपास का सौंदर्यीकरण कार्य 15 अगस्त से पहले पूरा करा लिया जाएगा। बाकी जगहों पर बजट मिलने के बाद सजावट का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें