बिहार के छपरा में 19 अप्रैल को हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया अररिया का युवक बीते दो माह से बलिया में था। वह एससी कॉलेज के पास काजीपुरा में बन रहे रेलवे के वाशिंग पिट में काम कर रहा था। वाशिंग पिट में काम करने वाले बिहार के 34 मजदूर पिछले 6 माह से यहां रह रहे थे।
लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण वह अररिया जाने के लिए छपरा बॉर्डर क्रास करते समय छपरा पुलिस की जांघ में संदिग्ध लगा। तब उसे वहां क्वारंटीन करते हुए, सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे छपरा के अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
अररिया में फैली अफवाह, डीएम ने किया खंडन
इस बीच बिहार के अररिया जिले में यह अफवाह फैली कि वहां कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। इस अफवाह के मद्देनजर डीएम अररिया ने मीडिया को बयान दिया कि अररिया में कोई मरीज सामने नहीं आया है। छपरा में जो मरीज सामने आया है वह अररिया का निवासी जरूर है लेकिन पिछले जनवरी माह से ही वह काम के सिलसिले में बलिया में था।