फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तिलक समारोह में विवाद के बाद युवक को गोली मारी, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

Thu, 02 Jul 2026 11:50 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: जिले के थाना सहतवार क्षेत्र में तिलक समारोह में विवाद के बाद युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। एक आरोपी हिरासत में लिया गया। वहीं दूसरे की तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में थाना सहतवार क्षेत्र के महादनपुर गांव में तिलक समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार  को थाना सहतवार पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बस्ती महादनपुर में तिलक समारोह में शामिल होने आए अरुण यादव (पुत्र नंदलाल यादव, निवासी महाराजपुर, थाना सहतवार) की समारोह में मौजूद अपने दो दोस्तों रितेश पासवान (पुत्र राजेश पासवान, निवासी नई बस्ती महादनपुर) और अमित कुमार राम (पुत्र धनयी उर्फ सुरेंद्र राम, निवासी पुरानी बस्ती महादनपुर, थाना सहतवार) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद के दौरान आरोप है कि दोनों युवकों ने अरुण यादव के सीने में गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रितेश पासवान को हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरे आरोपी अमित कुमार राम की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल अरुण यादव का उपचार मऊ के एक अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत सामान्य बताई गई है तथा उसके साथ थाना सहतवार की पुलिस मौजूद है। घायल के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें