फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में युवक का गला काटा: घर जाते वक्त हुआ था विवाद, बेटे की लाश देख बेसुध हुई मां; पिता ने दी नामजद तहरीर

Sun, 09 Nov 2025 12:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में युवक की हत्या की सूचना मिलते ही माैके पर मनियर थाने की पुलिस पहुंच गई। पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
चंदन राजभर की माैत के बाद बेसुध हुई मां और माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के महालीपुर निवासी चंदन राजभर (24) की बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने मामले की जानकारी किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की छानबीन में जुट गई। गांव में तनाव को देखते हुए दो थानों की पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन




महालीपुर गांव निवासी गणेश राजभर का बेटा चंदन राजभर देर शाम डेरा से घर पर खाना खाने जा रहा था। मनियर-बड़ागांव मार्ग के महली पुर पुलिया के पास कुछ बदमाश पहले से बैठे हुए थे। चंदन को देख गाली-गलौज देते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

युवक बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां स्वास्थ्यकर्मी ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक के पिता ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कौशल पाठक ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हत्या के पीछे युवकों के दो गुटों का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें