फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, चार घायल

Wed, 01 Dec 2021 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में जमीन के विवाद में विपक्षियों ने लाठी-डंडे, बल्लम और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बलिया में जमीन के विवाद में युवक की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में रेवती  थाना क्षेत्र के भोपालपुर पश्चिमी ग्रामसभा में मंगलवार की शाम जमीन के विवाद में एक पक्ष के हमले में दूसरे पक्ष का युवक गंभीर रूप घायल हो गया। अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह मौके पर पहुंच गए। रात 1.30 बजे पहुंचे एएसपी विजय त्रिपाठी ने घटना के बारे में पूछताछ की। 

विज्ञापन


भोपालपुर पश्चिमी निवासी वीर बहादुर यादव (45) का पड़ोस के लोगों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। धनतेरस वाले दिन दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी और मुकदमा भी दर्ज हुआ था। मंगलवार शाम वीर बहादुर आटा लेकर घर जा रहे थे तभी विपक्षियों ने घात लगाकर लाठी-डंडे, बल्लम और धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया।

बुरी तरह घायल हालत में भागते हुए वीर बहादुर घर तक पहुंचे। इसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी रेवती ले गए। वहां से पहले जिला चिकित्सालय फिर वाराणसी रेफर कर दिया गया। किंतु रास्ते में उनकी मौत हो गई। वीर बहादुर के बड़े पुत्र रविंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पिता को मारने के बाद आरोपियों ने घर पर भी पथराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे

इससे रविंद्र, सोनिया देवी (40), संदीप (20), राजेश यादव (35) घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि रविन्द्र यादव की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें