फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बक्सर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, हादसे में गाजीपुर का युवक गंभीर रूप से घायल

Tue, 08 Oct 2024 11:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बक्सर में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा हेलमेट लगाने की वजह से बाल - बाल बच गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर कोचस मार्ग के हीरो एजेंसी के सामने दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया, जिसे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस 102 को कॉल किया लेकिन हड़ताल की वजह ने वाहन नहीं आया। जिसे चौसा नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक गाजीपुर जिले का है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिला के देवैथा गांव निवासी औरंगजेब अंसारी 30 वर्ष पुत्र गफ्फार अंसारी बक्सर में अपने किसी कार्य से आये थे, और अपना कार्य कर अपने गांव वापस जा रहे थे। सोमवार की शाम को घर जाते समय बारे मोड़ से आगे सामने से आ रही एक बाइक ने इनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे औरंगजेब गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर रूप से चोट लगने से काफी रक्तस्राव हो रहा था। 

वहीं दूसरे बाइक सवार द्वारा हेलमेट पहनने की वजह से सुरक्षित बच गया। रास्ते से गुजर रहे चौसा नगर पंचायत प्रतिनिधि मनोज यादव ने देखा तो घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना पर मुफसिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों को सूचित किया। वहीं चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें