फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी का झांसा देकर किशोरी संग दुष्कर्म का अरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अर्पित सोनी निवासी सुल्तानपुर को हल्दी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गाजीपुर जिले के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने ननिहाल में रहती है। ननिहाल में पास के गांव का एक परिचित लड़का अक्सर उसके घर आता जाता था। इसी बीच उसने शादी का झांसा देकर उससे दो माह पहले शारीरिक संबंध बना लिया। अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा।मामले में तहररी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें