फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहाते समय युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर शुक्रवार की शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक नहाते समय डूब गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी महेंद्र राम का बेटा लवकुश राम (30) शाम को रिश्तेदार उदल राम की पत्नी तीजा देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने बलुआ घाट आया था। दाह संस्कार के बाद वह गंगा में स्नान करने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ में मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। लवकुश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी किरन देवी, चार साल के बेटे और बेटी का का विलाप देख लोगों की आंखें नम हो गईं। बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें