सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोलकला कुंड में रविवार की दोपहर डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गांव वालों ने जाल लगाकर किसी तरह युवक के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
कोलकला निवासी पतरु राम (25) पुत्र बैजनाथ राम टीएस बंधा के पास स्थित कोलकला कुंड में नहा रहा था। इसीबीच उसका पैर अचानक फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया। उधर से गुजर रहे लोग जब उसको डूबते हुए देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए और पानी में उसे खोजने लगे। लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद गांव के लोगों ने जाल लगाकर बड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला।