रसड़ा क्षेत्र में कृष्णा चौहान की डूबने से हुई मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : BALLIA
रसड़ा। श्रीनाथ सरोवर में शनिवार की सुबह नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर छिटनहरा निवासी कृष्णा चौहान (24) पुत्र मदन चौहान अपने गांव के ही साथी अभिषेक के साथ श्रीनाथ सरोवर में नहाने के लिए आया हुआ था। नहाते समय कृष्णा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथी अभिषेक की शोर पर आसपास के लोगों ने डूबते युवक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक लखनऊ में काम करता है सुबह ही अपने घर पर आया था। घर पर बैग रखकर ही अपने मित्र के साथ नहाने आया था। तीन बहनों एवं दो भाइयों में सबसे बड़ा भाई कृष्णा की मौत की खबर लगते ही मां शारदा देवी की रोने से पूरा माहौल ही गमगीन हो गया।