बलिया। फेफना क्षेत्र के गुरवा गांव में रविवार शाम घर की छत पर लकड़ी रखते समय हाईटेंसन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गुरवा गांव निवासी रामप्रवेश वैघ (40) पुत्र पतिराम वैध अपने घर के छत पर लकड़ी रख रहा था। इसी बीच छत से गुजर रही हाईटेंसन लाइन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से से झुलस गया। परिवार के लोगों ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। भाई संतोष वैध ने बताया किउसके घर के ऊपर से हाईटेंसन लाइन गुजरती है। इससे परिवार के लोग पहले से दहशत में थे। बिजली विभाग से शिकायत भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शायद विभाग उसके भाई के मरने का इंतजार कर रहा था।