फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर में बिजली के बोर्ड में आई खराबी को ठीक कर रहा युवक करेंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारवालों ने उसे आनन-फानन में बछईपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार निवासी मार्कंडेय यादव 28 पुत्र रामाश्रय यादव अपने घर में लगे बिजली के बोर्ड को ठीक कर रहा था। इसी बीच उसमें बिजली आ गई। इसकी चपेट में वह आ गया और झुलस गया। परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें