फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थानाक्षेत्र के सीताकुंड गांव में शनिवार की शाम होली खेलते समय कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीताकुंड गांव निवासी विजय बहादुर खरवार (40) पुत्र राजनाथ खरवार शनिवार की शाम युवकों के साथ होली खेल रहा था। इसी बीच वह अचानक पास के एक कुएं में गिर गया। उपस्थित युवक विजय बहादुर को बचाने के लिए कुएं में कूदे, लेकिन उसे नहीं ढूंढ पाए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने पुलिस टीम, ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की मदद से शव को बाहर निकलवाया। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। घर के सदस्यों में होली की खुशी मातम में बदल गई। विजय बहादुर अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें