चितबड़ागांव (बलिया)। थाना क्षेत्र के धर्मापुर चट्टी के समीप मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गई। हादसे में सत्यप्रकाश पाण्डेय (38) की मौत हो गई।
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना के महेशपुर निवासी सत्यप्रकाश पाण्डेय (38) चितबड़ागांव से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मापुर चट्टी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।