फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सांसद के आवास परिसर में टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर के आवास परिसर में लगे टावर पर चढ़ा युवक। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकियामोड़ (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग स्थित सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर के करीमगंज आवास परिसर में सोमवार सुबह एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। युवक करीब एक घंटे तक टावर पर बैठा रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। कुंडीडीह के ग्राम प्रधान के मौके पर पहुंचने के बाद ही युवक टावर से नीचे उतरा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई और मामले की जांच में जुटी है।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुंडीडीह गांव निवासी विशाल गुप्ता (23) उर्फ गुड्डू गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बाउंड्री कराने को लेकर ग्रामीणों द्वारा रोक दिए जाने से नाराज था। सोमवार सुबह वह गांव से करीब 14 किलोमीटर दूर सांसद के आवास परिसर में लगे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर उभांव इंस्पेक्टर दिनेश पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद कुंडीडीह के ग्राम प्रधान राजू गुप्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद विशाल टावर से नीचे उतर आया। एसएचओ दिनेश पाठक ने बताया कि वह युवक पुलिस की हिरासत में हैं।

ग्राम प्रधान राजू गुप्ता ने बताया कि गांव में सती माई के स्थान के पास करीब पांच कट्ठा ग्राम समाज की जमीन है। उक्त स्थान पर गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। युवक इसी जमीन पर बाउंड्री कराने का प्रयास कर रहा था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम रोक दिया था। इसी से नाराज होकर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें