फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाबालिग को भगाकर निकाह का आरोप, युवक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को भगाने और निकाह करने के आरोप में युवक शमीम अहमद को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी थाने पहुंच गए और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि डीहवां गांव निवासी शमीम अहमद नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। साथ ही डीहवां गांव की मस्जिद में नाबालिग से निकाह किया।
इसके बाद अपने साथ दिल्ली ले गया। बृहस्पतिवार की शाम युवक गांव जाने वाली बस पर किशोरी को बैठाकर चला गया। घर पहुंचने के बाद बेटी ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी शमीम को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें