फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बीच बाजार में भिड़े युवक और फायर ब्रिगेड कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कस्बे के बड़ी बाजार क्षेत्र में बुधवार की देर शाम को बीच सड़क पर उत्तर फायर ब्रिगेड कर्मियों और कस्बे के एक युवक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय फायर ब्रिगेड स्टेशन पर कार्यरत कर्मी नीतीश कुमार, रणधीर कुमार और दिलीप अपने चार पहिया वाहन से बड़ी बाजार आए हुए थे। वापसी में वाहन को मोड़ रहे थे उसी समय विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में लिया है।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बाद में आपस में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। कोतवाल ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें