बैरिया। धनुष यज्ञ मेला देखकर लौट रहे युवकों पर नई बस्ती बैजू टोला मेन रोड पर समोसे की दुकान के पास चार युवकों ने चाकू और लाठी डंडे से हमला बोलकर दिया। मामले में नई बस्ती टोला बाजराय निवासी कृष्णा भारती की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिक दर्ज की गई है।
नई बस्ती टोला बाजराय निवासी कृष्णा भारती ने बैरिया थाना में तहरीर दी कि रविवार को उनका भाई दिलराम अपने दोस्त प्रेम कुमार व नीतीश कुमार निवासी नरहरि धाम के साथ धनुष यज्ञ मेला घूकर वापस आ रहे थे। रास्ते में नई बस्ती बैजू टोला मेन रोड पर समोसे की दुकान के पास पहले से घात लगाए टूना महतो, रोहित महतो, बिट्टू महतो और बिजेंद्र यादव ने चाकू से हमला कर दिया। टूना महतो के चाकू मारने के वजह से दिलराम के बाएं कंधे पर गंभीर चोट आई है। एसएचओ बैरिया विपिन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज की गई है।