फेफना क्षेत्र के दानी गिरी की मठिया निवासी मिथिलेश गिरि के शादी के एक सप्ताह अंदर हुई मौत।
- फोटो : BALLIA
फेफना। काल का क्रूर रूप वायना (दानी गिरी के मठिया) ग्राम में शनिवार को देखने को मिला । शादी के चार दिन के बाद ही युवक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
दानी गिरी की मठिया निवासी सुरेंद्र गिरी के बड़े पुत्र मिथिलेश गिरी की शादी खूब धूम धाम से बलिया शहर के बालेश्वर मंदिर के पास हुई। 9 मई को बारात आयी और 10 मई को मिथिलेश अपनी पत्नी को डोली में लेकर अपने घर गया और अचानक उसी दिन उसकी तबियत खराब हो गयी। आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। बीएचयू के चिकित्सक ने भी मिथिलेश को पीजीआई (लखनऊ) रेफर कर दिए। लखनऊ में 14 मई को मिथिलेश ने दम तोड़ दिया।