फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर से छेड़खानी के विरोध पर दो युवकों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह कस्बा के पश्चिम टोला धोबहां में शनिवार को आई बारात में आर्केस्टा में डांसर से छेड़खानी कर रहे युवकों को मना करने पर उन्होंने गांव के दो युवकों को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। जिसे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

बांसडीह कस्बा के पश्चिम टोला धोबहां निवासी राजकुमार रावत (18) पुत्र गुड्डू रावत अपने पड़ोसी प्रदुमन कुमार रावत (28) पुत्र मोहन रावत के साथ बस्ती में आई एक बारात में गया हुआ था, जहां डांस के दौरान दो तीन युवक डांसरों से छेड़छाड़ करने लगे। राजकुमार और प्रदुमन के मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच युवकों ने दोनों पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तहरीर थाने में दे दी है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें