बिजली ठीक करने पहुंचे लाइनमैन के सामान को ग्रामीण अपने में कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। लगभग एक घंटे बाद बिजली निगम के एसडीओ अंबुज तिवारी और अवर अभियंता अभिराम पांडेय मौके पर पहुंचे। निगम की लापरवाही से जान जाने का आरोप लगाते हुए तात्कालिक सहायता के साथ पूर्ण आर्थिक सहायता की मांग करने लगे।
थानाध्यक्ष दोकटी हरिशंकर सिंह ने सभी को थाने पर ले गए। अधिकारियों ने तात्कालिक लाभ के रूप में मृतक के परिजन को 20 हजार और शेष साढ़े सात लाख रुपए आर्थिक सहायता 10 दिनों के अंदर देने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।