फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में युवक का मिला शव: थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकला शख्स, रातभर तलाश करते रहे परिजन

Sat, 27 Sep 2025 12:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में एक व्यक्ति किसी का फोन आने पर घर से निकला था। इधर, शनिवार की सुबह उसका शव खेत में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के खेत में शनिवार की सुबह दिनेश राजभर (40) का शव मिला। उसके नाक से खून गिरा था। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की खबर पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या कर शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


देवरियकला मंसूरपुर गांव निवासी दिनेश राजभर मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। घर में पत्नी सुनीता देवी के अलावा एक बेटी व दो बेटा हैं। पत्नी सुनीता ने बताया कि रात 10 बजे के बाद गांव के एक युवक ने फोन कर बुलाया। वह बिना खाना खाए थोड़ी देर बाद आने को कह कर चले गए। काफी देर होने के लिए बाद खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चल पाया। 

इसे भी पढ़ें; Chhannulal Mishra: बीएचयू से 13 दिन बाद डिस्चार्ज हुए पं. छन्नूलाल, डॉक्टरों ने कहा- अब सेहत में है सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह मुबारकपुर गांव के पास खेत में जाल में फंसा औंधे मुंह शव पड़ा मिला। खेत में टमाटर के पौधे की सुरक्षा के लिए जाल से सुरक्षा घेरा लगाया गया था। पौधा उखाड़ने के स्टाइल में जाल में झुका हुआ एक अज्ञात व्यक्ति को देख भारी संख्या में भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने नशे में समझकर पानी फेंक कर उठाने का प्रयास किया। हलचल न होने पर मौत की आशंका पर डायल 112 व थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी।

खेत में शव पड़े होने की सूचना पर परिजन भी पहुंचे तो शव की शिनाख्त दिनेश राजभर के रूप में हुई। इस दौरान परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाया। इस बाबत थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछकहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें