रेल ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे, सेतु निगम और वन विभाग ने बांसडीह रोड बाजार सहित रेलवे क्रॉसिंग फाइव स्पेशल गेट का संयुक्त सर्वेक्षण किया। इस प्रक्रिया में पर्यावरणीय मंजूरी, भूमि अधिग्रहण, और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जैसी चुनौतियों पर ध्यान दिया गया।
रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे लाइन से 110 मीटर के दायरे तक पैमाइश की कई टीम ने पहले फाइव स्पेशल गेट के दोनों तरफ सर्वेक्षण किया और नापी की। परियोजना प्रबंधन आरए राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर सर्वे का कार्य तेजी चल रहा है। बताया कि जहां भी रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण किया है, उसे हटाया जाएगा।