फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो मंजिला मकान के बीम में फंदे से झूलकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के हैबतपुर गांव में दो मंजिला मकान की छत से फंदा लगाकर एक युवक झूल गया। सुबह मकान के पीछे शव लटकता देख गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिहार बक्सर के सेमरी थाना के गंगौली गांव निवासी नागेंद्र ठाकुर पत्नी व दो बेटों के साथ हैबतपुर स्कूल के पास स्थित किराए के मकान में रहता है। बड़ा बेटा बाहर नौकरी करता है। छोटा बेटा आदित्य उर्फ गोलू ठाकुर कक्षा 12 का छात्र था। पढ़ने में काफी तेज था। शनिवार को पत्नी मंजू देवी महिला अस्पताल में भर्ती बेटी की देखभाल के लिए गई थी। शाम को नागेंद्र ने आदित्य को मोबाइल देखने पर फटकार लगा दी। उसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात आदित्य दो मंजिला छत की रेलिंग के बीम के छड़ में रस्सी बांध फांसी लगाकर नीचे कूद गया। सुबह ग्रामीणों की नजर छत से लटकते युवक पर पड़ी तो खलबली मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पिता को इसकी जानकारी दी। बेटे की हालत देख उनके होश उड़ गये। सूचना पर मां, बहन व रिश्तेदार पहुंचे। मां व बहन का रोते-रोते बुरा हाल रहा। बेटे को याद कर बेहोश हो जा रही थी। पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सुसाइड नोट में मां व भाई से मांगी माफी
पुलिस को आदित्य के कमरे से सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने मां व बड़े भाई प्रदुम्न से माफी मांगते हुए लिखा कि दुनिया मुझे बुजदिल समझेगी, लेकिन मैं जीवन से आजाद होकर कण-कण में रहना चाहता हूं। सुसाइड नोट में गजल के माध्यम से आध्यात्मिक बातें भी लिखी थीं। पुलिस ने उसके शव कब्जे में लेकर कमरे को बंद कर दिया। पिता नागेंद्र ठाकुर ने बताया की कुछ दिनों से बेटे का व्यवहार बदला-बदला नजर आता था। दो दिन पूर्व कमरे से रस्सी निकालते समय पूछने पर कहा था की कपड़ा सुखाने के लिए निकाला हूं। उसी रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट व घटना को देखते हुए मृतक के मोबाइल में ऑनलाइन गेम को केंद्र में रख कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें