फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राइस मिल की दीवार गिरी, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित नंदिनी राइस मिल में कार्य कर रहे मजदूर की दीवार गिरने से मौत हो गई। घटना से परिवार समेत गांव में कोहराम मचा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

संतोष गुप्ता (39) पुत्र मकसूदन गुप्ता कई महीनों मिल में काम करते थे। शनिवार दोपहर धान का बोरा दीवार पर गिर गया। बोरा गिरने से दीवार भरभरा कर संतोष के ऊपर गिर गई। मलबे में संतोष दब गया। आनन फानन में स्थानीय मजदूरों ने संतोष को बाहर निकाला। घायल संतोष की स्थिति ठीक नहीं थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों में मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर संतोष की पत्नी दुबली देवी अपने दोनों पुत्र सागर (10) और सार्थक (5) के साथ दहाड़े मार कर रोने लगी। गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें