फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को डंडे से पीटा और करेंट लगाया, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहियां राजभर बस्ती में एक युवक को बंधक बनाकर डंडे से पिटाई करने और करेंट लगाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है। वीडियो में युवक बचाव के लिए गुहार लगा रहा है, लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आ रहा है। मामला सात अगस्त का बताया जा रहा है। गंभीर हाल में युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सहतवार पुलिस ने युवक के भाई के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सात अगस्त को सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि गांव निवासी पिंटू राजभर (28) पुत्र रामचंद्र राजभर पड़ोस के गूटन राजभर के घर में घुस गया था। पहले मड़ई से मोबाइल और टार्च उठा लिया। इसके बाद गूटन की पुत्री की पायल और मंगलसूत्र खोलने लगा। इस दौरन परिजनों की नींद खुल गई और चोर पिंटू को पकड़ कर बंधक बना लिया गया। इसी प्रकरण की वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में पिंटू को बांधकर पिटाई करने और करेंट लगाने का दृश्य दिखाया गया है। पिंटू से बचने के लिए गुहार लगा रहा है लेकिन कोई बचाने के लिए सामने नहीं आ रहा है। घायल पिंटू को गंभीर हालत में जिला अस्पाल में भर्ती कराया गया है। बांसडीह सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि बबुल, सुरेंद्र, जितेंद्र और गूटन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें