फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से होता है मानसिक और बौद्धिक विकास

Sun, 27 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पातंजलि योग समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर के आनंद नगर मोहल्ले में जिला प्रभारी डा. लालिमा श्रीवास्तव, योग शिक्षिका श्रीमती नीतू पांडेय तथा अनीता तिवारी के निर्देश में दस दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहल्ले की दर्जनभर महिलाओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षकों ने महिलाओं को योग की विभिन्न विधाओं की बारीकियों से रूबरू कराया। करीब घंटेभर तक योगाभ्यास कराया गया। योग से स्वास्थ्य में होने वाले सुधार के बारे में भी बताया गया।

डा. लालिमा श्रीवास्तव ने कहा कि योग से मानव शरीर स्वस्थ्य तो रहता ही है मानव का बौद्धिकता का विकास होता है। इस मौके पर भारत स्वाभिमान न्यास बलिया के जिला प्रभारी हृदयानंद सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण 28 दिसंबर तक चलेगा। शिविर में मंजू बरनवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें