फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में लोगों ने जमकर किया अभ्यास

Thu, 15 Dec 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
yoga
विज्ञापन
क्षेत्र के देवडीह गांव में स्वाभिमान युवा भारत/पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का समापन बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यायामों का अभ्यास करवाया गया। योग शिक्षक विजय शंकर ने साथ लाए गए पौधे को दिखाते हुए बताया कि इनमें कौन-कौन सा गुण है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरेक रोग की दवा इन पेड़ पौधों में समाहित है। इन पौधों की पहचान अगर आप कर लेते है तो आप घर बैठे बड़े से बड़े रोगों का इलाज कर सकते है। कहा कि योग के द्वारा असाध्य से असाध्य रोगों से भी निजात पाया जा सकता है। इस दौरान प्राणायाम, गौवमुख आसन, तणायम आसन ,जल निति, सूत्र निति जैसे योग का अभ्यास कराया। वरिष्ठ समाज सेवी महेश दत्त तिवारी ने कहा कि ईश्वर ने हम सब को रहने खाने व कार्य करने की हद तक तक शारीरिक संरचना का निर्माण किया है।

लेकिन इस भाग दौड़ की जिंदगी में इंसान सारे हदे पार कर जाता है। जिसके चलते अनेक असाध्य रोगों से घिर जाता है। अगर सारे कार्य करने के साथ ही रोज योग अभ्यास किया जाय तो जीवन में फिर से खुसिया लौट जाय।योग अभ्यास में उपस्थित जिलापंचायत सदस्य मांती राजभर ने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जिससे वीना दवा के हम ठीक हो सकते है। युवा भारत प्रभारी कन्हैया ने बताया कि संगठन की सोच गांवों में स्वस्थ जीवन दे कर खुशहाली प्रदान की जाय। इस मौके पर प्रधान विजय शंकर,  श्रवण कुमार, अखिलेश, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें