फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव पिछड़ों, दलित व अल्पसंख्यकों पर करते थे अत्याचार: ओम प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यादव पहले मुगलों की सेना में भर्ती होकर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करते थे और बाद में अंग्रेजों की सेना में भी यही भूमिका निभाते थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आज भी अत्याचार की घटनाएं जारी हैं। इसके लिए उन्होंने बाराबंकी और मऊ की घटनाओं का जिक्र किया। वे शनिवार को रसड़ा में मीडिया से वार्ता के दौरान बोल रहे थे। स्मार्ट मीटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि अखिलेश यादव का काम सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और सोशल मीडिया पर लिखना रह गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के सवाल पर कहा कि महंगाई को लेकर शोर मचाने वालों को 15 साल पीछे जाकर हालात की तुलना करनी चाहिए। दावा किया कि गांवों में मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ी है और लोगों की क्रय शक्ति में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें