नरला गांव मे शनिवार को हनुमान जयंती पर प्रदेश स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव सनातन पांडेय ने दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती में वाराणसी के अशोक पहलवान और बलिया के विवेक, वाराणसी के अनीश और बलिया के मन्नू पहलवान के बीच कुश्ती बराबर रही। वाराणसी अजगरा के मिथलेश और बलिया के चंदन के बीच हुई कुश्ती में मिथलेश को चंदन ने चित्त कर दिया। गाजीपुर के अभय और बलिया के सर्वेश की कुश्ती में बलिया के सर्वेश ने अभय को मात दे दी।
बलिया जिला के पूर्व केसरी राहुल और गोंडा के सनी के बीच कुश्ती बराबरी पर रही है।मऊ जनपद के रोहित और वाराणसी के प्रमेन्द्र की भी कुश्ती बराबरी पर रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छुपी प्रतिभा को सामने आने का मौका मिलता है। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के तेज बहादुर नाहर, चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह, विनोद सिंह, चंद्रमा सिंह, विजय शंकर यादव, आदि रहे।