फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 151 कन्याओं का पूजन किया

विज्ञापन
नगर के अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन सेवा भारती की ओर किया गय
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन सेवा भारती की ओर से 151 कन्या पूजन समारोह का आयोजन नगर के अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। कन्याओं को सामूहिक भोजन करवाया गया। कन्याओं को दक्षिणा दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अम्बेश ने कहा कि नवरात्र पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि कन्याओं को देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का प्रतीक माना जाता है। कन्या पूजन का उद्देश्य न केवल देवी की कृपा प्राप्त करना है, बल्कि समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी हमें सकारात्मक मूल्यों को अपनाने और नकारात्मक प्रवृत्तियों को दूर करने की प्रेरणा देता है। सेवा का भाव जागृत करना वास्तव में एक शक्तिशाली तरीका है जिससे हम अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। जब हम दूसरों की सेवा करते हैं, तो हम न केवल उनकी मदद करते हैं, बल्कि अपने अंदर की नकारात्मकता को भी कम करते हैं। संचालन सेवा भारती के उपाध्यक्ष रामकृष्ण उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता सेवा भारती के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिन्हा ने की। अजय गुप्ता, राजीव कुमार, परमेश्वरनश्री, हरनाम, रामकुमार तिवारी, डॉ. संतोष तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें