फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टमाटर के खेत में मिला शव, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपाली। फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में टमाटर के खेत में शनिवार को दिनेश राजभर (45) निवासी मंसुरपुर देवरिया कला का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने घटना की जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

देवरियकला मंसूरपुर गांव निवासी दिनेश राजभर मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। घर में पत्नी सुनीता देवी के अलावा एक बेटी व दो बेटा है। पत्नी सुनीता ने बताया कि रात 10 बजे के बाद गांव के एक युवक ने फोन कर बुलाया। वह बिना खाना खाएं थोड़ी देर बाद आने को कह चले गए। काफी देर होने के लिए बाद खोजबीन करने पर पता नहीं चल पाया। सुबह मुबारकपुर गांव के पास खेत में जाल में फंसा औंधे मुंह शव पड़ा मिला। खेत में टमाटर के पौधा की सुरक्षा के लिए जाल से सुरक्षा घेरा था। पौधा उखाड़ने के स्टाइल में झुका हुआ व्यक्ति को देख भारी संख्या में भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने नशे में समझकर पानी फेंक कर उठाने का प्रयास किया। हलचल न होने पर मौत की आशंका पर डायल 112 व थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी व फारेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें