फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थों ने की कलम दवात की पूजा

Fri, 13 Nov 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के भृगु आश्रम स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के कुल देवता चित्रगुप्त महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन


जिसमें समाज के श्रद्धालुओं ने कथा पूजन के साथ सामूहिक हवन में श्रद्धा के साथ भाग लिया। इस दौरान समाज के लोगों ने चित्रगुप्त के सामने पूरे साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।


श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के तत्वावधान में आयोजित कुल देवता चित्रगुप्त का पूजनोत्सव शुक्रवार को किया गया। इस दौरान मंदिर सभा के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व कायस्थ समाज के लोगों ने विधिवत पूजन अर्चन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुल देवता चित्रगुप्त का समाज के उत्थान में काफी योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हर साल समाज के लोगों सैकड़ों की संख्या मंदिर परिसर में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेते है। पूरे वर्ष का हिसाब-किताब आज ही के दिन किया जाता है।

इस मौके पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अभिषेक मेहता, डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव, डा. राजेश श्रीवास्तव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, ईश्वर प्रसाद, बृजभूषण प्रसाद, बालकृष्ण सिन्हा, राजीव कुमार, राजेश श्रीवास्तव, आदि का योगदान सराहनीय रहा। इसी क्रम में गुरुवार को मंदिर में चित्रगुप्त का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें