बैरिया। परशुराम जयंती और रमजान को लेकर रविवार को बैरिया थाने में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने दोनों समुदायों के लोगों से कहा कि वे लॉक डाउन में अपने घरों में ही पूजा करें और नमाज अदा करें। सार्वजनिक रूप से कोई जुलूस निकालते मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
थाना परिसर में हुई बैठक में उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन में किसी भी प्रकार का उत्सव, जुलूस, धार्मिक अनुष्ठान पर रोक है। घरों में ही रहकर हिंदू पूजा पाठ करें वहीं, मुस्लिम बंधु नमाज अदा करें। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मस्जिदों में सिर्फ मौलवी के लिए इजाजत है। अगर मस्जिदों में नमाज अदा करते या जुलूस निकालते पकड़े गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक दूरी का पालन सभी को करना है। इस मौके पर नायब तहसीलदार रजत सिंह, एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी, मुहम्मद जहूर आलम, मुहम्मद फिरोज, मुहम्मद असीम, नूर आलम, सहजाद अंसारी, सबीर अहमद, हैदर अली, मुमताज, अहमद अली आदि रहे।
रेवती: थाना परिसर में एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि लॉकडाउन में आप सभी सहयोग करें एवं इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। कहा कि पूजा पाठ, नमाज, इबादत आदि अपने-अपने घरों में ही करें। इस मौके पर मौलाना अलाउदीन, महमूद आलम, मोहम्मद सलाउद्दीन, मो.वसीम, शकील अहमद, शमीम अहमद, नईम अख्तर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, विजय केशरी आदि रहे। संचालन प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह ने किया।