फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने दिखाई एकता, हक की बात की

विज्ञापन
मजदूर दिवस पर नगर के टाउन हाल बापू भवन से जुलूस निकालकर मुख्य डाकघर में परिसर में नारेबाजी करते स? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। विश्व मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने सड़कों पर अपनी ताकत का एहसास कराया। साथ ही शिकागो में हक की लड़ाई में शहीद साथियों को नमन किया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने जिला पंचायत के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में गोष्ठी की, जिसमें कर्मचारी, शिक्षक, रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि श्रमिकों को काफी संघर्ष के बाद अपना हक मिला है। आज श्रमिक कानून हैं तो उसी की बदौलत। शिकागो के मजदूरों की शहादत दिवस पर हम मजदूर दिवस मनाते है। आज हक के लिए फिर से लड़ने का वक्त आ गया है क्योंकि सरकार लगातार श्रमिक कानूनों को कमजोर कर रही है। रसोइया कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रेनू शर्मा, राजन कन्नौजिया, विमला भारती, राजेंद्र वर्मा, मृत्युंजय सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, चौधरी आनंद, साधना त्रिपाठी, संजू, प्रताप नारायण उपाध्याय, बलवंत यादव आदि लोगों ने संबोधित किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तहसीली स्कूल के क्रीड़ा हाल में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी, अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि 1886 में जिन अधिकारों को लेकर श्रमिक शहीद हुए थे उनके अधिकारों को एक-एक कर छीना जा रहा है। पूर्वांचल प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज करना होगा। दूसरे चरण में बृज बिहारी सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने राजकीय आईटीआई के मजदूर दिवस मनाया गया। अध्यक्ष रामनाथ पासवान, नागेंद्र श्रीवास्तव, राजाराम पांडेय, शुभम सिंह, सुरेश पांडेय, भरत सिंह, दुर्गेश आनंद, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। गंगा सेवा समिति ने गुरुद्वारा रोड स्थित कैंप कार्यालय में सागर सिंह राहुल, राज प्रकाश, गौरव श्रीवास्तव, टिंकू श्रीवास्तव, चंदन गुप्ता, शशांक सिंह, अभय गुप्ता, नासिर अली, रामेश्वर प्रसाद, दीपक सोनी, प्रभुनाथ उपाध्याय व संध्या पांडेय ने मजदूरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने टाउन हाल बापू भवन से जुलूस निकाला जो विशुनीपुर, दवा मंडी, चित्तू पांडेय चौराहा, टीडी कॉलेज होते हुए मुख्य डाकघर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया। प्रदेश सचिव अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, रवि यादव,रवि श्रीवास्तव,अवध नारायण सिंह,सुभाष सिंह, रवि शर्मा, शशि सिंह, राकेश वर्मा, रंजीत, विनय, कमलेश, आलोक, सुनील, नथुनी वर्मा, रामकृष्ण यादव, मनोज श्रीवास्तव, भरत गोंड, अखिलेश, अमन आदि मौजूद रहे। रसड़ा में के भगत सिंह तिराहे से मजदूर नेता दूधनाथ के नेतृत्व में मजदूरों का जुलूस निकाला गया जो मुंसफी तिराहा, स्टेशन रोड,प्यारेलाल चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए भगत सिंह तिराहा पहुंचकर समाप्त हुआ। मुनीब, विध्यांचल, अर्जुन, सत्यनारायण, लालू तिवारी, शिवा, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे। ब्राम्हाइन सत्ती मंदिर पर रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के वकील, हरपाल, जवाहिर राम, मनोज सिंह, रणजीत, अमरेश, सुभाषचंद्र वर्मा, दिनेश कुमार ने मजदूर दिवस मनाया। मजदूर यूनियन महासंघ एवं मजदूर महिला शक्ति के बांसडीह के वार्ड नंबर में तेजबहादुर रावत, भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व हुए कार्यक्रम में महिलाओं को श्रम सामग्री का वितरण किया गया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बाल शिक्षा सेवा समिति के जाकिर हुसैन ने मजदूरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें