फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। ब्लाक मुख्यालय के ड्वाकरा हाल में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा समाधान का भरोसा दिया। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर नजर रखें।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्षों से कहा कि क्षेत्र की समस्या और अधिकारियों-कर्मचारी यदि सरकार की छवि खराब कर रहे हो लिखित रूप से दें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनकल्याण नीतियों के बल पर 2022 में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उसके बाद प्रभारी मंत्री ने उपजिलाधिकारी प्रभुदयाल, तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव के साथ अलग से बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सही रूप से क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया।
इसके पूर्व सिलहटा गांव में राजभर समाज के नव निर्वाचित प्रधानों को प्रभारी मंत्री ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह रिंकू, देवेश तिवारी, मनोज राम, रजनीश चौबे, अजित राजभर, सतवीर सिह, भरत भइया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें