फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलेगी मनमानी, अब एआरटीओ परिसर में खुलेगा जनसेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया पहले ही आनलाइन है। परिवहन विभाग के कार्यालय के पास या कहीं से भी जनसेवा केंद्र ये कार्य हो रहे थे। इस बीच उक्त जनसेवा केंद्र पर निरर्धारित रेट से अधिक मूल्य लेने की शिकायक बढ़ती जा रही हैं। इसे देखते हुए परिवहन विभाग अब कार्यालय परिसर में एक जनसेवा केंद्र खुलवाएगा। इसके लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। यहां सभी कार्यों के लिए रेट लिस्ट चस्पा की जाएगी। केंद्र खोलने के लिए तीन एजेंसियों का प्रस्ताव आया है, जिसे जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभागों को दलालों का शुरू से ही बोलबाला है। बिना इनके विभाग में कोई भी कार्य होना मुश्किल होता है। वर्तमान में विभाग के अधिकांश काम पहले ही आनलाइन हैं। कुछ ही काम परिवहन विभाग के कर्मियों की ओर से किया जा रहा है। विभाग सभी प्रकार के आवेदन, शुल्क व टैक्स आनलाइन भरने की व्यवस्था कर रहा है। इसके बाद सिर्फ स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को ही टेस्ट ड्राइव देने और वाहनों के फिटनेस कराने के लिए एक बार वाहन लेकर आरटीओ आफिस जाना पड़ेगा। विभाग के बाहर स्थित जनसेव केंद्रों पर इन ऑनलाइन कार्यों के लिए मनमाना शुल्क वसूला जाता है। इसे लेकर विभाग ने एआरटीओ आफिस परिसर एक जनसेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। जनसेवा केंद्र एजेंसी के माध्याम से चलाई जानी है। इसके लिए तीन एजेंसियों का प्रस्ताव विभाग की ओर से जिलाधिकारी अदिति सिंह के पास भेजा गया है। जिलाधिकारी से अनुमति लेकर नामित एजेंसी को जनसेवा केंद्र खोलने की अनुमति देंगे।
परिवहन विभाग जनसेवा केंद्र खोलने के लिए स्थान उपलब्ध कराएगा। नामित एजेंसी को बिजली, कंप्यूटर व इंटरनेट आदि की व्यवस्था करनी होगी। जिसे ऑानलाइन आवेदन करने नहीं आता है या टैक्स जमा नहीं कर सकते हैं, वह मामूली शुल्क देकर जनसेवा केंद्र में जाकर काम करा सकते हैं। तीन एजेंसियों का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। - संतोष कुमार सिंह, प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें