फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सभा के लिए खेत की सफाई में जुटे मजदूर

विज्ञापन
नगर से सटे माल्देपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मैदान तैयार करने जुटी जेसीबी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
विधानसभा को लेकर जनपद में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को हैबतपुर में जनसभा होगी। तैयारियों को लेकर प्रशासन एवं पुलिस महकमा ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत किसानों की खड़ी फसल (गेहूं) काटने का काम शुक्रवार को किया गया। अधिकारियों ने जल, थल मार्ग की गहनता से जानकारी ली। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

विधानसभा के छठे चरण में जनपद में तीन मार्च को मतदान होना है। इसे लेकर चुनावी घमासान तेज गो गया है। हैबतपुर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के लिए 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है। बृहस्पतिवार की देर शाम जनपद में पहुंची एसपीजी ने शुक्रवार को हैबतपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मंच से लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल तथा गंगा नदी का भी निरीक्षण किया। डीआईजी आजमगढ़ अखिलेेश कुमार, एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी विजय त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी हैबतपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। उधर, जेसीबी, रोलर के साथ ही मजदूर एवं सफाईकर्मी सफाई में लगे रहे। इसके अलावा संपर्क मार्ग को गिट्टी डालकर पीच किया जा रहा था। इसके साथ ही टेंट एवं लाउडस्पीकर के साथ कर्मचारी पहुंच गए और लगाना शुरू कर दिया।
छह एसपी समेत भारी संख्या में फोर्स की मांग
बलिया। नगर के हैबतपुर में 28 फरवरी को जनसभा को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा द्वारा छह पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 24 क्षेत्राधिकारी, 67 निरीक्षक, 234 उप निरीक्षक, 782 हेड कांस्टेबल, पांच महिला उप निरीक्षक, 208 महिला कांस्टेबल, चार टीआई, 12 टीएसआई, 24 हेड कांस्टेबल टीपी, 48 कांस्टेबल टीपी, तीन कंपनी पीएसी, 114 एलआई आरक्षी की मांग की गई है।
विज्ञापन

यहां फोर्स रहेगी तैनात
बलिया। प्रधानमंत्री के जनसभा की सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात रहेगी। जिसमें हेलीपैड, मंच डी एरिया, जनसभा स्थल, जनता प्रवेश द्वार, पार्किंग बैरियर, कंटीजेंसी रूट, रिंग राउंड टीम, आउटर कार्डन फनल, एरिया/रिवरर एरिया, रूप स्टाफ में फोर्स तैना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें