फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन बड़ी परियोजनाओं का काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। वर्ष 2024 बीतने में एक माह रह गया है लेकिन तीन बड़ी परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं। इसमें सोनबरसा स्थित राजकीय महाविद्यालय, इब्राहिमाबाद स्थित पालीटेक्निक काॅलेज, सोनबरसा स्थित 100 बेड का अस्पताल भी शामिल है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बैरिया का निर्माण कार्य 7.32 सात करोड़ की लागत से पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था निर्माण निगम के अवर अभियंता गोविंद कुमार के अनुसार नवनिर्मित महाविद्यालय को शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। शिक्षा सत्र 2024-25 बीतने को है, लेकिन अब तक विज्ञान वर्ग, स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं की पढ़ाई शुरू नहीं हुई।

सीएचसी सोनबरसा के परिसर में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण सात वर्षों से 29.27 करोड़ की लागत से हो रहा है। अभी तक सिर्फ ए ब्लाॅक का कार्य हुआ है। बी ब्लाक में कुछ चिकित्सकों के आवास का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इससे करोड़ों रुपये की जांच मशीनों को गोदाम में शोपीस की तरह रखा गया है। इस कारण चिकित्सकों की तैनाती के बाद भी 100 बेड अस्पताल का लाभ लोगों को नही मिल रहा है। निर्माण निगम के अवर अभियंता गोविंद कुमार ने बताया कि अभी भी जीएसटी का करीब 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। हांलाकि बहुत हल्का कार्य रह गया है अन्यथा निर्माण कार्य लगभग पूरा है। इब्राहिमाबाद स्थित निर्माणाधीन पालीटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग पूरा है। पाॅलिटेक्निक काॅलेज के ग्राउंड में सिर्फ मिट्टी का कार्य नहीं हुआ है। लेकिन पाॅलिटेक्निक काॅलेज में शिक्षण कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें