फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व विधायक ने बढ़ाया आंदोलनकारियों का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। रेल स्टेशन की बहाली की मांग को लेकर चल रहे रेल आंदोलन के 43वें दिन पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान समर्थकों के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को भरोसा दिया कि यह आंदोलन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे ओम प्रकाश कुंवर का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि यह स्टेशन कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। इस स्टेशन पर व्यापारियों सहित हर वर्ग के लोगों को आवागमन संबंधी सुविधाएं मिलती थीं। स्टेशन को हाल्ट किया जाना व्यापारियों तथा आम लोगों की उपेक्षा है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर एक तिथि निर्धारित करें, भारी जमावड़ा हो, उसी दिन इस आंदोलन की ताकत का पता लग जाएगा। कहा कि स्टेशन से संबंधित 40 गांवों के लोगों के हस्ताक्षर करके एक ज्ञापन दें। अपने पैड पर लिखकर तथा मुख्यमंत्री से अनुमोदित करवा कर रेल मंत्री को भेजूंगा। जरूरत पड़ेगी तो स्वयं भी रेल मंत्री से मिलूंगा। संदीप सिंह, लक्ष्मण पांडेय, हैप्पी पांडेय, गौतम चौहान, सुधाकर पांडेय, आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें