फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिलाओं से शहर में दो जगहों पर उचक्कागिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के चित्तूपांडेय व मालगोदाम के पास चार घंटे में दो महिलाओं से उचक्कागिरी व झपटमारी के मामले सामने आए हैं। महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

मानतुरन पांडेय निवासी नई बस्ती इंदरपुर शहर के ओक्डेनगंज के चित्तूपांडेय चौराहे के पास रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा पकड़ने पैदल जा रहीं थीं। गांधी आश्रम के पास एक युवक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। महिला ने विरोध किया तो उसने धकेल दिया और भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले गई।
पुलिस अभी इस मामले में शिनाख्त कर रही थी कि तीन घंटे बाद सीता देवी निवासी यूसुफपुर (गाजीपुर)ट्रेन से उतर कर आदित्य लॉज स्थित बहन के घर जा रही थीं। मालगोदाम चौराहा के पास दो उचक्कों ने वाहन पर बैठाने के नाम पर शीश महल ले गए।
विज्ञापन

शीशमहल के सामने महिला ने कान, नाक व अन्य आभूषण निकलकर दे दिए। इसके बाद दोनों उचक्के फरार हो गए। कुछ देर बाद सीता देवी के होश आया तो वह चिल्लाने लगी। उसने बताया कि उचक्कों ने कुछ सुंघा दिया था। इससे वह होश में नहीं रही। सूचना पर डायल -112 पुलिस पहुंची। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें