नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतिय
बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद की जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। पहले दिन एथलेटिक्स के अलावा कबड्डी एवं खो- खो में बच्चों ने दम दिखाया। प्राथमिक बालिका कबड्डी वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में पंदह ने चिलकहर को 17-07 से पराजित किया।
इसके पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बेलहरी, नवानगर, रसड़ा, हनुमानगंज एवं सोहांव के छात्र छात्राओं ने पीटी प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों की सराहना की। जिलाध्यक्ष भाजपा संजय मिश्रा ने ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद की जनपदीय रैली का आयोजन एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा मंत्रमुग्ध कर रही है।
एथलेटिक्स 400 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में चिलकहर के रामश्रृंगार प्रथम, नगरा के अंगद द्वितीय एवं मुरलीछपरा के अनीश तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में दुबहड़ की निधि प्रथम, नगरा की सलोनी यादव द्वितीय एवं सोहांव की रंजना तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मनियर के राज प्रथम, दुबहड़ के अमित साहनी द्वितीय एवं नगरा के हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में नगरा की रंजना प्रथम, पन्दह की अमृता द्वितीय एवं गड़वार की पिंकी तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्राथमिक बलिया में मनियर ने रेवती को 12-06, बैरिया ने हनुमानगंज को 5-3, नगरा ने नवानगर को 16-03 से पराजित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार यादव, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने किया।