बलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ से जुड़ी महिला शिक्षामित्रों ने एक हजार मास्क तैयार किया है। संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बीएसए शिवनारायण सिंह को मास्क सौंपा और जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने का आग्रह किया। शिक्षा मित्रों की इस पहल की बीएसए ने सराहना की है।
पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। इसे देखते हुए शिक्षामित्र डिंपल सिंह, अंजू सिंह, उर्मिला रावत, सुशीला वर्मा, निरुपमा सिंह, रंजना सिंह, अल्का रानी उपाध्याय, सुमन तिवारी व अनिता चौहान ने 1000 मॉस्क तैयार किया। इस मौके पर विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक राजेश सिंह, अमृत सिंह, राजेश प्रजापति, शशिभान सिंह, अमित मिश्र, बृजेश सिंह आदि रहे।