फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी पर मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास रेलवे पटरी पर रविवार की सुबह एक पचास वर्षीय अधेड़ का शव पाया गया।
विज्ञापन

सुरेमनपुर निवासी विनय कमकर ने मृतक की पहचान अपने बहनोई अशोक प्रसाद निवासी फकरूराय के टोला नवका के रूप में की है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की पटरी की तरफ रविवार की भोर में पहुंचे लोगों ने शव को देखकर हो शोर किया। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने बैरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सुरेमनपुर निवासी विनय प्रसाद ने भी पहुंचे और मृतक की पहचान अपने बहनोई अशोक के रूप में की। बताया कि अशोक अपनी पत्नी के साथ फरवरी में मेरे यहां कोलकाता से आए थे और लॉकडाउन में फंस गए। शनिवार की शाम सात बजे वह यह कहकर निकले कि हम अपने घर फकरूराय के टोला जा रहे हैं लेकिन सुबह मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें