फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी महिला की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के सीवान कला गांव निवासी खुश्बू वर्मा (28) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने सिकंदरपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और इंजेक्शन लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतका के पति दीपक वर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह खुश्बू के घुटने के नीचे दर्द हो रहा था। इसके बाद वह उसे इलाज के लिए सिकंदरपुर सीएचसी ले गए। पति का आरोप है कि वहां चिकित्सक ने छह बाहरी और दो खाने वाली दवाएं लिखने के साथ इंजेक्शन भी लगवाया। कुछ देर बाद खुश्बू की हालत में सुधार होने के बजाय मुंह से झाग निकलने लगा। उसकी स्थिति गंभीर होते देख स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दीपक ने बताया कि वह पत्नी को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसके छह माह की बेटी और आठ साल का बेटा है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन

कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना सिकंदरपुर क्षेत्र की है। परिजन वहीं तहरीर देंगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें