फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आगाज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
नगर के पीडब्लूडी डाकबंगला परिसर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर - फोटो : poni news
विज्ञापन
बलिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। सेवा संकल्प अभियान (सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा) के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। उन्होंने जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों और पीछे बैठे लोगों को रोककर स्वयं हेलमेट पहनाया और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और वाहन सीज करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों और नागरिकों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ-कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित उपस्थित नागरिकों ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया गया। परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस पखवाड़े में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार-कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए आमजन से आगे आने की अपील की। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाठक टुन, पूर्व जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल, आरटीओ अरुण कुमार राय, डिप्टी एसपी संजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें