फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई महिला की पोखरे में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती में रविवार की सुबह शौच के लिए बाहर गई महिला की पोखरे में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धनौती निवासी रमावती देवी (57) पत्नी सूरत राम रविवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। जब घंटों बाद वापस नहीं आई तो उसके घर के परिजन खोजने के लिए निकले। आसपास खोजने और पूछने के बाद पोखरे के तरफ जाकर देखा तो महिला पोखरे में गिरी मिली। यह देखकर परिवार वाले दहाड़े मारकर रोने लगे। रोने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। पोखरे के किनारे पानी में गिरी महिला को लोगों ने पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को कोहरे के चलते कुछ दिख नहीं रहा था। इसी बीच पैर फिसलने से महिला गिर गई। लोगों ने अनुमान लगाया कि ठंड के चलते अगर महिला ने आवाज भी लगाई होगी तो कोई सुन नहीं पाया जिससे इनकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें