घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों में घटना व पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों ने बताया कि बाप बेटा ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा है, तो क्या आरोपी पुलिस के पकड़ से भागने के बाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार की है।
इसे भी पढ़ें; Ballia News: ददरी मेले में अधिवक्ता की मौत के मामले में 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर, पीट- पीटकर हत्या का आरोप
मुठभेड़ में दुष्कर्म के अभियुक्त को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
सुखपुरा पुलिस टीम ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि बुधवार की सुबह सुखपुरा पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान नगरी पंचायत भवन के पास एक वांछित अभियुक्त की होने की जानकारी मिली।
पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी की, जिस पर आरोपी द्वारा खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश राजू तुरहा (32) निवासी मिढ्ढा थाना फेफना के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि भरतपुरा में एक महिला को सूनसान स्थान पर अकेले पाकर उसे घायल करके उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना किया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।